फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सीओ सिटी ने शस्त्र खोलने-जोड़ने का अभ्यास कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने शनिवार को कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने गार्द, कोतवाली भवन, कार्यालय, बैरक और हवालात का निरीक्षण करने के साथ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सीओ ने सीसीटीएनएस समेत सभी ऑनलाइन पोर्टल की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली के मालखाने को दुरुस्त करने, माल मुकदमाती के पुलिंदों का मालखाना रजिस्टर से मिलान करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को शस्त्रों को खोलने-जोड़ने का अभ्यास कराया। सीओ ने लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण को कहा। इस दौरान कोतवाल विजय सिंह मेहता, एसएसआई रोहताश सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें