हल्द्वानी। उत्तराखंड अरबन सेक्टर डवलपमेंट एजेंसी की ओर से सिविल लाइन क्षेत्र में सीवर लाइन डालने के लिए कराई जा रही खोदाई से महिला अस्पताल की सुरक्षा दीवार टूट गई थी जिसके बाद अस्पताल की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हो गई है। दीवार के भीतर डॉक्टरों का रेजिडेंशियल एरिया भी है। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. कांता किरण ने बताया कि दीवार टूटने से अस्पताल के साथ ही डॉक्टरों के आवासीय परिसर की सुरक्षा करना कठिन हो गई है। उन्होंने यूयूएसडीए के परियोजना अधिकारी को पत्र भेजा है। संवाद