फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सीएम ने 132 केवी जीआईएस सब स्टेशन का किया शिलान्यास

Tue, 17 Sep 2024 06:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
फोटो। मोटाहल्दू में आधुनिक विद्युत सब स्टेशन के शिलान्यास के दौरान क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट और
विज्ञापन
हल्दूचौड़/लालकुआं। मोटाहल्दू में 91.64 करोड़ की लागत से बनने वाले 132 केवी जीआईएस उप संस्थान धौलाखेड़ा का सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल शिलान्यास किया। अपने जन्मदिन पर सीएम ने जनता को सौगात देते हुए कहा कि प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित करने का जो बीड़ा उठाया गया है उसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। विकास कार्याें में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद सांसद अजय भट्ट ने कहा कि इस संयंत्र के बनने के बाद क्षेत्रवासियों को निर्बाध बिजली मिलेगी और लो-वोल्टेज की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र को सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस दौरान मुख्य अभियंता टीएंडसी हितेंद्र सिंह ह्यांकी, पिटकुल के एसई एलएम बिष्ट, यूपीसीएल के एसई नवीन मिश्रा, ईई हल्द्वानी ग्रामीण डीडी पांगती, पिटकुल के ईई मनीष टम्टा, लालकुआं क्षेत्र के उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद आदि अधिकारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें