फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्वच्छता के लिए सीएम ने भीमताल पालिका को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। स्वच्छता और नगरीय विकास क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर भीमताल नगर पालिका को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में सम्मानित किया। नगर पालिका भीमताल को अटल निर्मल नगर पुरस्कार में तृतीय स्थान मिलने पर यह पुरस्कार मिला। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में भी नगर पालिका ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश में छठा स्थान पाया है। नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने कहा कि भीमताल नगर पालिका को यह सम्मान मिलना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सभासदों, पर्यावरण मित्रों, नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हुई है। नगरपालिका की ओर से नगर क्षेत्र को स्वच्छ रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें