नैनीताल। पर्यटन नगरी नैनीताल में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह अच्छी धूप खिली रही लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। बादल छाने के साथ ही ठंडी हवाएं चलने लगीं जिससे तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई। ठंड बढ़ने से शाम के समय बाजार में अन्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही। स्थानीय लोगों के साथ सैलानियों को भी अलाव का सहारा लेना पड़ा। अचानक हुए मौसम परिवर्तन से दिनचर्या पर भी असर पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। शहर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा। माई सिटी रिपोर्टर