फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यानार्थ ::: डीएसए में स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वाल का शुभारंभ

Fri, 30 Jun 2023 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को नैनीताल स्थित फ्लैट्स मैदान में लगाई गई आर्टीफिशियल राक क्लाइंबिंग वाल में चढ़ाई
विज्ञापन
नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ की ओर से बृहस्पतिवार को डीएसए मैदान में नवनिर्मित स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वाल में क्लाइंबिंग की शुरुआत की गई। एवरेस्ट विजेता और कंचनजंघा फतह करने वाली पहली भारतीय महिला पर्वतारोही टुसि अनित साह ने वाल पर चढ़कर इसकी शुरुआत की।
विज्ञापन


बता दें कि अंग्रेजी हुकूमत के दौर में खेल गतिविधियों के लिए पहचाने जाने वाले डीएसए मैदान में शताब्दी वर्ष पूर्व से अखिल भारतीय स्तर की प्रतिष्ठित हाकी, फुटबाल कराई जाती है। इसके अलावा क्रिकेट, बास्केटबाल, वालीबाल के साथ ही व्यक्तिगत खेल गतिविधि बैडमिंटन, बाक्सिंग, एथलीट प्रतियोगिताएं होती हैं। इसी मैदान में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप 15 मीटर की वाल बनाई जा चुकी है जिससे खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वाल की सुविधा मिल सकेगी। इंटरनेशनल फेडरेशन आफ स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग (आईएफएससी) के मानकों के अनुरूप बनाई क्लाइंबिंग वाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तर्ज पर तैयार किया गया है जिसमें स्पीड क्लाइंबिंग व लीड क्लाइंबिंग की जा सकेगी। बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग वाल का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ मौके पर डीएसए महासचिव ने अनिल गड़िया ने कहा कि क्रीड़ा संघ ने पर्वतारोही टुसि अनित साह को इसके लिए प्रशिक्षक अधिकृत किया है। प्रथम चरण में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के प्रशिक्षण की पहल की जाएगी। नियोजन के साथ खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा व प्रतियोगिताएं की जाएंगी। टुसि ने वाल पर क्लाइंबिंग कर इसकी शुरुआत की। इस मौके पर भुवन बिष्ट, राजेश साह, शैलेंद्र साह, नरेंद्र कुमार, विनोद जोशी, योगेश साह, आलोक वर्मा, हरीश जोशी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें