फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लर्क आया कोरोना पॉजिटिव, बैंक तीन दिन के लिए बंद

विज्ञापन
क्लर्क के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बैंक तीन दिन के लिए बन्द - फोटो : HALDWANI
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। क्लर्क के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कालाढूंगी रोड स्थित अल्मोड़ा अर्बन बैंक की शाखा को तीन दिन के लिए बंद कर दिया है। अब बैंक शनिवार को बैंक खुलेगा। कोरोना संक्रमित पाए गए कर्मचारी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। जांच के बाद मंगलवार शाम कर्मचारी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इस पर शाखा प्रबंधक चंद्रशेखर पाठक ने बुधवार से बैंक को अगले तीन दिनों के लिए बंद कर दिया। बुधवार को अचानक बैंक बंद करने से ग्राहकों को काफी परेशानी हुई। अब कोविड नियमों के तहत बैंक शाखा को सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही अन्य कर्मचारियों की भी जांच करने की तैयारी है। कोरोना संक्रमित कर्मी को घर पर ही आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें