चंपावत में पिछले 24 घंटों के दौरान 25 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि लोहाघाट में 22, टनकपुर में 12 और पाटी में 8.50 मिमी वर्षा हुई। बृहस्पतिवार देर रात करीब चार घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे शारदा नदी का जलस्तर सुबह आठ बजे 218.90 मीटर तक पहुंच गया। फिलहाल चंपावत में हल्की धूप खिली है।
वहीं, बागेश्वर में बादल छाए हैं। नैनीताल और रुद्रपुर का मौसम साफ रहा, यहां कोई बारिश नहीं हुई। पिथौरागढ़ में सुबह के समय बारिश हुई।