उत्तराखंड के कुमाऊं में नैनीताल, रुद्रपुर और चंपावत में शुक्रवार रात बारिश के बाद शनिवार सुबह मौसम साफ रहा, हालांकि उमस ने लोगों को परेशान किया। पिछले 24 घंटे में बनबसा में 14 मिमी, टनकपुर में 4.90 व चंपावत में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई। शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 2 मीटर नीचे (218.85 मीटर) सुरक्षित है।