फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नर्सरी कक्षाओं में रंगों से उकेरा जा रहा स्वच्छता का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नगर पालिका परिषद ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए अनूठी पहल शुरू की है। अभियान के अंतर्गत शहर के स्कूलों की दीवारों को आकर्षक वॉल पेंटिंग से सजाया जा रहा है। इन चित्रों के माध्यम से नन्हें बच्चों को न केवल स्वच्छता बल्कि शिक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा के मार्गदर्शन में संचालित इस कार्य का मुख्य उद्देश्य बच्चों के कोमल मन पर सकारात्मक प्रभाव डालना है। दीवारों पर बने इन चित्रों में गीले और सूखे कूड़े का सही निस्तारण, नियमित हाथ धोने के फायदे और स्कूल परिसर को साफ रखने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें