भीमताल(नैनीताल)। सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में रविवार को भीमताल में रोटरी क्लब के सदस्यों और स्कूली बच्चों ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को शहर को साफ और स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने भीमताल झील किनारे और आसपास के क्षेत्र में फैले कूड़े के ढेर को इकट्ठा कर उसका निस्तारण किया। अभियान के तहत 400 बैग कूड़े जमा किया गया। इस दौरान विनोद दुआ, मुकेश पलड़िया, प्रदीप कुमार, शैलेंद्र साह, अरुण शाह, ऋषि दुआ आदि मौजूद रहे। वहीं, भीमताल के पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया ने आरोप लगाया कि स्वच्छता अभियान के तहत इकट्ठा किया कूड़ा मिनी स्टेडियम के पास फेंक दिया गया।