गरमपानी (नैनीताल)। स्वच्छता पखवाड़े के तहत रविवार को श्री कैंची धाम तहसील परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। क्षेत्र के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक नरेश असवाल, पीसी सनवाल, नितिन कुमार, राजेंद्र गोस्वामी, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद