फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बरसात से पहले सफाई अभियान हुआ तेज

Sun, 08 Jun 2025 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नहरों, नालों व गलियों की नालियों में नगरपालिका की टीमों ने सफाई अभियान छेड़ रखा है। शनिवार को रुद्रपुर रोड पर डीडी चौक से लेकर आदित्य चौक तक नालियों की सफाई की गई। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा व तहसीलदार गिरीश चंद त्रिपाठी ने स्थलीय निरीक्षण करके कर्मचारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। बताया कि रविवार से राईट पाहा नहर की सफाई जेसीबी से की जाएगी। दोनों अधिकारियों ने नगर के अंदर बरसाती पानी की निकासी के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहां पर राजस्व उप निरीक्षक दीपक सिंह आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें