भीमताल (नैनीताल)। विकास भवन में सीडीओ विनीत कुमार ने झंडा रोहण किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ के भजन गाया। नौकुचियाताल इंटर कॉलेज, कुमाऊं विश्वविद्यालय भीमताल, धानाचूली इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम हुए। भवाली के जीजीआईसी में विधायक संजीव आर्य पहुंचे। ज्योलीकोट के संत एंथोनी, जीआईसी, हिमालया अकादमी, बाल संसार में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। भीमताल के एसओएस जेएन कौल बीएड शिक्षण संस्थान में गांधी जयंती पर कार्यक्रम हुए।