फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों ने भी चलाया सफाई अभियान

Wed, 03 Oct 2018 12:36 AM IST
Haldwani
विज्ञापन
cleaniness - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हल्द्वानी। कृष्णा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर और विवेकानंद हॉस्पिटल ने भी गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया। मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे केएचआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. जेएस खुराना की अगुवाई में डॉक्टरों और अस्पताल कर्मियों ने अस्पताल परिसर में सफाई अभियान शुरू किया। उन्होंने गुरुनानकपुरा और ठंडी सड़क पर झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया। वहीं विवेकानंद हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. महेश शर्मा के निर्देशन में अस्पताल कर्मियों और डॉक्टरों ने आसपास की गलियों में सफाई अभियान चलाया। तिवारी नर्सिंग होम के कर्मचारी भी बढ़चढ़ कर इस अभियान में शामिल हुए। डॉक्टरों ने भी लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया। जगदंबा हार्ट केयर सेंटर के डॉ. प्रकाश पंत भी सहयोगियों के साथ सफाई अभियान में शामिल हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें