लालकुआं। आंबेडकर पार्क में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर हुई बैठक में व्यापारियों के बीच टकराव देखने को मिला। सदस्यता अभियान और पुरानी कार्यकारिणी के कार्यकाल विस्तार पर हुई बहस से माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिला अध्यक्ष जितिन गुप्ता ने पहले सदस्यता अभियान और फिर चुनावी प्रक्रिया शुरू करने की बात कही। वर्तमान अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि व्यापारियों के निर्णय सर्वोपरि होंगे। व्यापारी नेता भुवन पांडे ने पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन साल बढ़ाने की मांग की जिसका शपथ ग्रहण नहीं हुआ था। उन्होंने सदस्यता अभियान और चुनाव प्रक्रिया का विरोध किया। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने संगठनात्मक नियमों का हवाला देते हुए तय समय पर चुनाव और सदस्यता अभियान को अनिवार्य बताया। उन्होंने सजीव शर्मा और संजय जोशी को सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी सौंपी। पुरानी कार्यकारिणी को जारी रखने का निर्णय सदस्यता अभियान के बाद बहुमत से लिया जाएगा। यहां प्रदेश संगठन मंत्री इतेन्द्र भसीन, चेयरमैन सुरेन्द्र लोटनी, जिला उपाध्यक्ष संजय जोशी, हरीश बिसौती, अशोक अग्रवाल, जितेंद्र भाटिया, बोबी सम्भल, नंदन सिंह राणा, इस्तेकार अंसारी, अरुण जोशी, मीना रावत, अमजद खान आदि व्यापारी मौजूद थे।