फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: वरिष्ठ गीतकार गोपाल भट्ट का नागरिक अभिनंदन

Mon, 26 May 2025 02:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। क्रिएटिव उत्तराखंड, पहरू और समय साक्ष्य की ओर से वरिष्ठ कुमाऊंनी गीतकार गोपाल दत्त भट्ट का रविवार को नागरिक अभिनंदन किया गया। रविवार को तिकोनिया स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने ''''बाट लागि बर्यात'''' और ''''गरुड़ भरती कौसानी ट्रेनिंग'''' जैसे गीत लिखने वाले वरिष्ठ गीतकार भट्ट के रचनात्मकता योगदान को सराहा। उनके गीतों को सुर देने वाली प्रसिद्ध लोकगायिका वीना तिवारी ने कहा कि गोपाल भट्ट ने अपने गीतों में महिलाओं और मेहनतकश लोगों की भावनाओं को जगह दी है। साहित्यकार जगदीश चंद्र जोशी, हयात सिंह रावत ने कहा कि कुमाऊंनी भाषा साहित्य में गोपाल भट्ट का महत्वपूर्ण योगदान है। कार्यक्रम में संयोजक हिमांशु पाठक, भाषाविद प्रो. दिवा भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार चारु तिवारी, पुष्पमणि जोशी, नवीन टोलिया, प्रो. प्रभात उप्रेती, निर्मल न्योलिया, दिनेश पंत, प्रकाश पुनेठा, डॉ. जगदीश भट्ट, कमल पाठक, दयाल पांडे, मदन बिष्ट, गोविंद बल्लभ बहुगुणा, दामोदर जोशी, हेम पंत, रचना शर्मा, सुनीता, वत्सल, अश्विन, मोहन जोशी, पंकज पंत, राजेंद्र उपाध्याय, लोक कलाकार भास्कर भौर्याल, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। संचालन कवयित्री बीना फुलेरा ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें