फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गौला नदी से तीन घंटे ठप रही शहर की जलापूर्ति

Fri, 18 Sep 2026 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला नदी से जलापूर्ति बाधित होने का क्रम जारी है। बृहस्पतिवार को तीन घंटे शीशमहल फिल्टर प्लांट की जलापूर्ति ठप रही। इससे शाम को शहर के कई इलाकों में पेयजल संकट बना रहा। जल संस्थान के सहायक अभियंता रवींद्र कुमार ने बताया कि बारिश के बाद गौला बैराज में काफी मात्रा में रेत पहुंची है। बैराज में इसके जमा होने से दिक्कतें हो रही है। पिछले एक सप्ताह से लगातार हर दिन बैराज से नहरों का पानी बंद करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक पानी की सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें