फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिल्किया पावर सब स्टेशन पर लगी आग

Sat, 21 May 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर/हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर/हल्द्वानी। आकाशीय बिजली गिरने से रामनगर के चिल्किया पावर हाउस के आठ एमवीए के दो ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग लगने से विद्युत स्टेशन को लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने से रामनगर शहर, ग्रामीण क्षेत्र और मोहान तक की बिजली गुल हो गई। रामनगर, काशीपुर और कालाढूंगी से पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं, तीन पानी में शुक्रवार की रात एक चाय की दुकान में आग लग गई। फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू में कर लिया। आग से हजारों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें