फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरगलिया की समस्याओं को विधायक ने अधिकारियों संग देखा।

विज्ञापन
ट्रंच बियर क्षेत्र में सिचाई वयवस्था पर बात करते विधायक मोहन सिंह बिष्ट। - फोटो : CHORGALIA
विज्ञापन
चोरगलिया (नैनीताल)। लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने बुधवार को वन विभाग के विश्राम गृह परिसर में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि चोरगलिया की समस्याओं को दूर किया जाएगा। सिंचाई विभाग के एसडीओ और जेई के साथ उन्होंने मछली वन क्षेत्र में 11 करोड़ की लागत से बने ट्रंच बियर का निरीक्षण किया। प्रधानों ने कहा कि ट्रंच बियर डेन के ऊपर लगे जाल एक साल में ही बह गए हैं। इस कारण पिछली बरसात में पानी नहीं मिल पाया। विधायक ने उन्हें शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। विधायक ने दुबेलभीडा क्षेत्र में हो रहे कटाव का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीओ सिंचाई प्रमोद मिश्रा, रोहित जोशी, दिनेश खुल्बे, बहादुर सिंह कार्की, नंदन बोरा, पान सिंह मेवाड़ी, कमल दुर्गापाल, हेमू बजेठा मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो स0 20 सीजीएलपी2: मछली वन क्षेत्र में टंर्च बियर का निरिक्षण करते विधायक मोहन बिष्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें