फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोपड़ा में पेड़ से गिरकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
मृतक दीवान राम का फाइल फोटो - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
ज्योलीकोट (नैनीताल)। ग्रामसभा चोपड़ा के ग्राम स्यालीखेत निवासी दीवान राम (45) पुत्र महेंद्र राम की बृहस्पतिवार को पेड़ से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक अपने पीछे पत्नी, एक बेटे और दो बेटियों को छोड़ गया। दीवान राम पिछले साल पैर टूटने के बाद से बेरोजगार था। आजीविका के लिए उसने फरवरी में रेशम कीट पालन का काम शुरू किया था। बृहस्पतिवार सुबह वह चारा काटने के लिए रेशम फार्म में पेड़ पर चढ़ा था। तभी असंतुलित होकर नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। उप प्रधान जीवन चंद्र की सूचना पर हेड कांस्टेबल उमेश जोशी और भूपेंद्र मौके पर पहुंचे। रेशम विभाग ने परिजनों को 10 हजार की आर्थिक सहायता के साथ परिवार के सदस्य को बतौर दैनिक श्रमिक कार्य देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें