रामनगर। रामनगर के छोई स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टेबल टेनिस में छोई के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र जोशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। इसमें अंडर 14 बालक वर्ग में सक्षम रावत ने प्रथम, अंशुल कुमार ने द्वितीय, कृष्णा सुयाल ने तृतीय स्थान पाया। अंडर 17 बालक वर्ग में, दीपांशु कुमार ने प्रथम, नितिन मनराल ने द्वितीय, विकास भंडारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालिका वर्ग में नेहा नयाल ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय, भूमिका ने तृतीय स्थान पाया। इस दौरान सैयद सरदार हुसैन रिजवी, महेश जोशी आदि शिक्षक मौजूद रहे।