मुक्तेश्वर (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज चौरलेख इंटर कॉलेज में बुधवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने भवन का लोकार्पण किया। भवन के बनने से स्कूली बच्चों को जर्जर भवन में नहीं बैठना पड़ेगा। कैड़ा ने कहा कि 70 लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण कार्य किया गया है। विद्यालयों को बेहतर बनाया जा रहा है ताकि स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना न करना पड़े।