फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: दुबई में फंसे बच्चे, परिजन चिंतित; ईरान पर अमेरिका और इस्राइल के बाद हालात चितिंत

Mon, 02 Mar 2026 09:47 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

ईरान, अमेरिका और इजराइल तनाव के बीच युद्ध के कारण विदेशों में रह रहे भारतीय और उनके परिजन भी चिंतित हैं। उत्तराखंड के भी कई लोग वहां फंसे हैं।
विज्ञापन
इस्राइल-ईरान संघर्ष। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच चल रहे युद्ध के कारण विदेशों में रह रहे भारतीय और उनके परिजन भी चिंतित हैं। उत्तराखंड के भी कई लोग दुबई समेत मध्य एशिया के देशों में नौकरी व शिक्षा के लिए गए हुए हैं।

हल्द्वानी निवासी मानसी भी दुबई में एक कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वहां से चार हजार उड़ाने रद्द हो गई हैं। एयरपोर्ट सील कर दिए गए हैं। हालांकि जहां वह रहती है वह सुरक्षित इलाका है। पौढ़ी के बवोसा निवासी आकाश रावत भी करीब सात महीने से दुबई के एक होटल में नौकरी कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर डेढ़ बजे आकाश से बात हुई। आसपास धमाके हो रहे हैं। फिलहाल वह सुरक्षित जगह पर है। बताया कि यहां बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें