रामनगर के मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल में लगी विज्ञान,कला प्रदर्शनी।
- फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधानाचार्या मीना पांथरी और प्रबंधक कमला दिनेश ने किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने स्टॉल लगाकर विज्ञान और कला संबंधी विभिन्न प्रकार के मॉडलों का प्रदर्शन किया।
कक्षा नर्सरी से 11वीं के सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने विषयों से संबंधित ज्ञानवर्धक और आकर्षक मॉडल बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कक्षा नर्सरी ने पेंटिंग, केजी ने एनिमल शेल्टर से सजावट सामग्री तैयार की। कक्षा एक ने ऐपण से उत्तराखंड की संस्कृति का प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में कक्षा 10 के छात्रों ने फोटो गैलरी, 11वीं विज्ञान संकाय ने प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के टेली कम्युनिकेशन सिस्टम बनाया। वर्किंग मॉडल में रॉकेट लांचर, थार कार, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, अर्थ क्वेक अलार्म हाइड्रोलिक ब्रिज, हाइड्रोलिक जेसीबी लेजर सिक्योरिटी अलार्म, 3डी होलोग्राम, एक्स्क्रेटरी सिस्टम, हाइड्रोलिक ब्रेक, वायरलेस पावर ट्रांसफर सिस्टम आदि बना कर विज्ञान में अपनी रुचि का प्रदर्शन किया। संवाद