फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों पर बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत कर किया मंत्रमुग्ध

Mon, 04 Dec 2023 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल के सेंट जोंस स्कूल में वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम पेश करते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
नैनीताल। रंगारंग कार्यक्रमों के साथ रविवार को नगर के सेंट जोंस स्कूल का 35वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांधा। इससे पहले मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


विद्यालय सभागार में वार्षिकोत्सव की शुरूआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश करते हुए नंदा राजजात यात्रा का दृश्य दिखाया जिसे दर्शकाें ने खासा सराहा। विद्यार्थियों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी समेत कई गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इससे पूर्व स्कूल की प्रधानाचार्य विनीता रावत ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर प्रबंधक राहुल, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, पूर्व राज्य मंत्री शांति मेहरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, विमला अधिकारी, कविता साह, गीता साह, युवराज बिष्ट, ललित रावत, त्रिभुवन फर्त्याल, अरविंद पडियार, शरद साह, मोहित साह, नेहा साह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनीता बोरा व किरन मेर ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें