धानाचूली (नैनीताल)। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) टीम ने बुधवार को राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय और राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरीनगर अक्सोड़ा में छात्रों को टीबी से बचाव के प्रति जागरूक किया। बच्चों को टीबी के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान दो बच्चों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। टीम में डॉ. संजय जुनोटी, फार्मासिस्ट बसंत गोस्वामी और काउंसलर दीपा आदि मौजूद रहे।