फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बच्चों ने कुमाऊंनी संस्कृति को जीवंत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊंनी लोकनृत्य समेत विभिन्न प्रांतों की लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य आदि कार्यक्रमों संग रविवार को वृंदावन पब्लिक स्कूल का 15वां वार्षिक समारोह मनाया गया। हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंद्र ने बतौर मुख्य न्यायाधीश कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में बच्चों ने कुमाऊंनी-राजस्थानी लोक नृत्य, लाइट डांस और शास्त्रीय गीतों पर आधारित नृत्य कर अभिभावकों व अन्य को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें आकर्षक परिधानों के साथ श्रेष्ठ कोरियोग्राफी की गई थी। रंगीन परिधान और उत्कृष्ट कोरियोग्राफी ने समारोह को भव्य बनाया। विद्यालय की वाइस प्रेसीडेंट सीमा ठुलघरिया ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। प्रधानाचार्या राखी साह ने सभी अतिथियों, अभिभावक और स्टाफ का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्य, एमडी केएमवीएन विनीत तोमर, सीईओ गोविंद राम जयसवाल, चेयरमैन कूर्माचल बैंक विनय साह, गौरव सनवाल इमैनुअल, भुवन त्रिपाठी, आलोक साह, नीलू एलहंस, आशा शर्मा, संजय पंत आदि रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें