फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: बजरी पर फिसली स्कूटी...ट्रक की चपेट में आकर मासूम की मौत; बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे थे माता-पिता

Fri, 20 Dec 2024 04:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हाथीखाल चेकपोस्ट के पास माता-पिता अपने बच्चे को छोड़ने स्कूल जा रहे थे तभी बजरी की वजह से स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई। बच्चा सड़क पर गिर गया और पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क पर फैली बजरी एक स्कूली बच्चे की मौत का कारण बन गई। हाथीखाल चेकपोस्ट के पास माता-पिता अपने बच्चे को छोड़ने स्कूल जा रहे थे तभी बजरी की वजह से स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई। बच्चा सड़क पर गिर गया और पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।

बता दें कि, गोरापड़ाव निवासी राधेश्याम ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि गत सोमवार सुबह करीब आठ बजे पत्नी के साथ बेटों अरविन्द और दक्ष को स्कूल छोड़ने जा रहा था। तभी लालकुआं स्टोन क्रेशर में चेकपोस्ट हाथीखाल के पास गढ्ढा और बजरी फैली होने से स्कूटी फिसल गई। इससे सभी लोग गिर गए। लेकिन अरविंद ज्यादा तेजी से फिसल कर सड़क पर आ गया। इतने में गोरापड़ाव मार्केट से हाथीखाल की तरफ जा रहे ट्रक ने अरविंद को कुचल दिया। मौके से चालक फरार हो गया। परिजन अरविंद को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों के उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें