नैनीताल। होली महोत्सव के तहत मंगलवार से युगमंच की बाल कार्यशाला शुरू हो गई है। नवीन बेगाना एवं मोहन चंद्र जोशी के नेतृत्व में शारदा संघ सभागार में बाल कार्यशाला की शुरुआत हुई। विषय विशेषज्ञों ने बाल कलाकारों को कुमाऊंनी गायकी होली के बारे में बताया। बाल कलाकारों को राग धमार में बाके मन कछु और देखोरी मोरे मुख पर.. और राग काफी में राधा किशन की जोड़ी सखिन संग खेले होरी..की गायकी सिखाई गई। कार्यशाला में 24 से अधिक बाल कलाकार भाग ले रहे हैं।