नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार 11 अप्रैल को नैनीताल जनपद के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह दोपहर 12:45 बजे भीमताल स्थित विकास भवन खेल मैदान हेलीपैड पहुंचेंगे जहां वह बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज के वार्षिकोत्सव में शिरकत करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री काठगोदाम सर्किट हाउस में शाम 4:00 बजे जिला अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें मुख्य रूप से मानव-वन्यजीव संघर्ष, आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियां और कानून व्यवस्था जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।