भवाली (नैनीताल)। जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण पल्ली ने सोमवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने चीफ जस्टिस को बाबा की लीलाओं से संबंधित पुस्तक भेंट की। उन्हें बाबा से जुड़ी जानकारी दी। चीफ जस्टिस ने मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने के साथ बाबा का ध्यान लगाया। उन्होंने दोबारा कैंची धाम आने की बात कही। इस दौरान एसडीएम मोनिका, तहसीलदार भुवन भंडारी, पटवारी रवि पांडे, पंकज निगल्टिया आदि मौजूद रहे।