फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शिक्षकों की समस्याओं पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जताया सकारात्मक रुख

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जिला नैनीताल के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मंडलीय नेतृत्व में मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल से मुलाकात की। संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी और जिला मंत्री एलडी पाठक के नेतृत्व में हुई वार्ता के दौरान शिक्षकों की 9 सूत्री ज्वलंत मांगों को रखा गया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य रूप से जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों को विद्यालयी कार्यों से पूर्ण कार्यमुक्त रखने, लंबित वेतन के तत्काल भुगतान, एनपीएस अंशदान को समय पर स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या में जमा करने और चयन-प्रोन्नत वेतनमान के वर्षों से लंबित प्रकरणों का 30 दिन के भीतर निस्तारण करने जैसी मांगों पर ध्यान आकर्षित किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने 15 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई करने का लिखित आश्वासन दिया। इस मौके पर सीपी उप्रेती, विरेंद्र सिंह साही, भास्कर जोशी, देवेश चंद्र पनेरू, सुनीता भट्ट, महेश कुमार, आलोक भट्ट, सागर सिंह, मनोज गर्जोला, पंकज बेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें