रामनगर। पीएनजी पीजी कॉलेज में मंगलवार को मनोविज्ञान विभाग ने उत्पादकता वृद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया। प्राचार्य प्रो. एमसी पांडेय ने व्यक्तित्व विकास, सकारात्मक सोच, तनाव प्रबंधन और न्यूरो लिंग्युस्टिक प्रोग्रामिंग जैसी तकनीकों पर व्याख्यान दिया। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रत्येक क्षेत्र में उत्पादकता वृद्धि कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान डॉ. कुसुम गुप्ता, डॉ. गुरप्रीत सिंह, डॉ. देव आशीष, प्रो. सिद्धेश्वर सिंह मौर्य, प्रो. अनुमिता अग्रवाल, डॉ. प्रमोद जोशी, डॉ. लव कुश, डॉ. डीएन जोशी आदि मौजूद रहे।