फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शतरंज प्रतियोगिता के अंडर -14 बालक वर्ग में पीपीजे ने जीता स्वर्ण

Sun, 06 Aug 2023 09:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार विद्यालय में हुई शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
नैनीताल। पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार विद्यालय दुर्गापुर में चल रहे विद्या भारती सत्र के दूसरे दिन वॉलीबाल, बैडमिंटन, शतरंज प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

रविवार को हुई शतरंज प्रतियोगिता के अंडर -14 बालक वर्ग में पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार ने एएसएसवीएम रुड़की को पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंडर-17 तथा अंडर -19 बालक वर्ग में प्रेमा जगाती सरस्वती विहार ने एसएसवीएम मायापुर हरिद्वार को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बैडमिंटन अंडर-14 बालिका वर्ग में विवेकानंद विद्या मंदिर बागेश्वर ने तारावती काशीपुर को, अंडर-17 बालिका वर्ग में भी विवेकानंद विद्या मंदिर बागेश्वर ने तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर काशीपुर को और अंडर -19 बैडमिंटन बालिका वर्ग में तारावती सरस्वती विद्या मंदिर काशीपुर ने विवेकानंद विद्या मंदिर काशीपुर को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन



बालक वर्ग अंडर-14 में प्रेमा जगाती सरस्वती विहार ने विवेकानंद बाल विद्या मंदिर बागेश्वर को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17, अंडर-19 बालक वर्ग में प्रेमा जगाती सरस्वती विहार ने एसएसविएम मायापुर हरिद्वार को पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बैडमिंटन बालक वर्ग अंडर -14 और अंडर-19 में प्रेमा जगाती सरस्वती विहार ने विवेकानंद बाल विद्या मंदिर को पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें