फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉटरी का झांसा देकर 80 हजार रुपये की ठगी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। केबीसी में लॉटरी लगने का झांसा देकर ठगों ने महिला से 80 हजार रुपये ठग लिए। कोतवाली पुलिस ठगों की तलाश कर रही है। हीरानगर निवासी सुमन देवी ने पुुलिस को बताया कि नौ जून को उसके फोन पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम वसीम बताते हुए कहा कि उसकी केबीसी में 25 लाख की लॉटरी लग गई है। लिहाजा रकम पाने के लिए उसे टैक्स जमा भरना होगा। पैसे जमा करने के लिए तीन खातों का नंबर दिया। पहले खाते में उसने 45 हजार और बाकी के खातों में 75 हजार रुपये जमा करने का सुझाव दिया। सुमन ने अलग-अलग खातों में 80 हजार रुपये जमा कर दिया लेकिन उसे लॉटरी के पैसे नहीं मिले। इसके बाद भी ठगों ने खाते में और पैसा डालने के लिए दबाव बनाया। ठगी का एहसास होने पर सुमन ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें