हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकाॅम छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों की अंग्रेजी, कॉमर्स, संस्कृत की परीक्षा हुई। परीक्षा प्रभारी प्रो. बीआर पंत ने बताया कि कुल पंजीकृत 1054 में से 34 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। बीकॉम का एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। प्रो.पंत ने बताया कि एक जुलाई को स्नातक सेकेंड सेमेस्टर इतिहास विषय की परीक्षा होगी। दो जुलाई को सुबह की पाली में वोकेशनल कोर्स के पुराने छात्रों की सुधार परीक्षा और शाम की पाली में वोकेशनल कोर्स चतुर्थ सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा होगी।