हल्द्वानी। एसडीएम राहुल शाह ने तहसील क्षेत्र के सभी राजस्व निरीक्षक व राजस्व उपनिरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने अपने क्षेत्रों में बृहस्पतिवार से चौपाल लगाकर विरासतन और नामांतरण के मामलों का निस्तारण करें। शाह ने बताया कि तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चौपाल लगाने के लिए रोस्टर तय कर दिया गया है। बताया कि बृहस्पतिवार से अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग तारीखों में चौपाल लगाई जाएगी। यह चौपाल 28 नवंबर तक नियमित रूप से लगाई जाएंगी। माई सिटी रिपोर्टर