फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अंतरराष्ट्रीय तलवारबाजी स्पर्धा से पहले अव्यवस्थाएं बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। आठ सितंबर से शुरू हुई राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता की शुरुआती अव्यवस्थाओं पर विवाद के बाद मामला मुख्यमंत्री और खेल मंत्री तक पहुंचा था। मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए लेकिन अब शुक्रवार से शुरू होने जा रही अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भी हालात सुधरे नहीं दिख रहे। ऑल इंडिया फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव राजीव मेहता ने बताया कि आयोजन स्थल पर बुधवार शाम से बिजली की समस्या बनी हुई है जिसे ठीक करने की कोशिश जारी है। अब तक एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि मेहमान खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती भी नहीं की गई है। इस बारे में प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें