फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रोच्चार, हनुमान चालीसा पाठ, भजनों से यात्रा का भव्य स्वागत हुआ

विज्ञापन
सोमवार को नैनीताल पहुंची राम संदेश संकल्प शोभायात्रा का स्वागत करते राम भक्त - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। श्री राम संदेश संकल्प शोभायात्रा के सोमवार को तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों, महिलाओं और भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार, हनुमान चालीसा पाठ तथा भजनों के साथ यात्रा का स्वागत किया। पारंपरिक परिधानों में महिलाओं ने तल्लीताल क्रांति चौक पर भक्तों ने रथ में विराजमान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। 26 सितंबर से देहरादून से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। अध्यक्ष जीवन सिंह बिष्ट, महासचिव मदन मोहन जोशी, चंदन जोशी, बच्चे सिंह बिष्ट, पुष्कर सिंह रौतेला, चंदन सिंह बिष्ट, दीप चंद बुधलाकोटी, शेर सिंह बिष्ट, वीपी सेमल्टी, हरीश सिंह भंडारी, कैलाश पांडे, सुंदर आंगरी, विजय बिष्ट, कमल सिंह रावत यात्रा में शामिल हैं। तल्लीताल में स्वागत करने वालों में चंद्रा पंत, हीरा नयाल, भगवती शर्मा, मंजू जीना, सीमा भंडारी, जानकी साह, मुन्नी, व्यापार मंडल महासचिव अमनदीप, संजय साह, रामेश्वर साह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें