फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पांच दिन में चैनलाइजेशन के कार्य होंगे पूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार को भू-धंसाव से बचाने के लिए चैनलाइजेशन के कार्य पांच दिन के भीतर पूरे हो जाएंगे। सिंचाई विभाग ने चैनलाइजेशन का कार्य 80 फीसदी पूरा कर लिया है। गौलापार स्टेडियम से 25 मीटर दूरी पर नदी के बहाव को मोड़ा गया है।
विज्ञापन

करीब 350 मीटर के इलाके में चैनलाइजेशन के कार्य चल रहा है। नदी को 50 मीटर अतिरिक्त चौड़ा करते हुए बहाव को बीच में लाया गया है। कटाव से बचाव के लिए स्पर वायरक्रेट बनाए गए हैं। बरसात में नदी उफान पर आने से कटाव स्टेडियम की ओर न हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सिंचाई विभाग के एसडीओ सुभाष जोशी ने बताया कि पांच दिन के भीतर चैनलाइजेशन के कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें