फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा बदलता मौसम

Wed, 11 Feb 2026 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मौसम के बदलते मिजाज के कारण इम्यून सिस्टम पर असर पड़ता है जिससे गले में इंफेक्शन, एलर्जी और सर्दी जुकाम जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। चिकित्सकों के अनुसार दिन में तेज धूप होने पर कई लोग अचानक गर्म कपड़े उतार देते हैं जिससे तबीयत खराब होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पीएस टाकुली ने बताया कि रोज फीवर, नाक बंद, जुकाम, गले में खराश के 50 प्रतिशत आ रहे हैं।
विज्ञापन




इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं
- आहार में विटामिन सी और अन्य पोषक तत्वों को शामिल करें।
- स्वच्छता का ध्यान रखें, नियमित रूप से व्यायाम करें।
- पर्याप्त नींद लें, तनाव को कम करें।
- फल-सब्जी को खाने से पहले अच्छी तरह धोना जरूरी है।
- गर्म कपड़े अभी न उतारें, फ्रिज का पानी न पिएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें