रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा हेतु 27 जुलाई से 15312/15311 कासगंज-ऐशबाग-कासगंज एक्सप्रेस के नियमित संचालन में 27 जुलाई से संशोधन किया गया है। इसी क्रम में 15062 लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस 27 जुलाई से संशोधित समयानुसार लालकुआं से 20 बजे, किच्छा से 20:23 बजे, बहेड़ी से 20:41 बजे, भोजीपुरा से 21:12 बजे, इज्जतनगर से 21:41 बजे, बरेली सिटी से 22:01 बजे और बरेली जं. से 22:18 बजे छूटकर शेष स्टेशनों पर पूर्व समयानुसार रुकते हुए दूसरे दिन 00:45 बजे कासगंज पहुंचेगी।