भवाली (नैनीताल)। रामलीला मैदान भवाली में युवा एकता मंच क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला चांदनी नाइन के नाम रहा। चांदनी नाइन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 184 रन बनाए। जवाब में नगर पालिका की टीम 148 रन ही बना पाई। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे के सहयोग से विजेता टीम को 21,000 की धनराशि और टॉफी प्रदान की गई। इस दौरान संजय बर्गली, कबीर साह, शुभम कुमार, मयंक बिष्ट, आयुष कुमार आदि रहे।