फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर में चहक और हाईस्कूल में आकाश जिला टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सीबीएसई की इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गया। इंटरमीडिएट की परीक्षा में चहक सक्सेना और हाईस्कूल में आकाश राजपूत ने जिला टॉप किया है। वहीं, इंटरमीडिएट की जिले की टॉपर सूची में 12वीं में बेटियों ने सर्वाधिक स्थान पाने में सफलता की है।
विज्ञापन

बोर्ड ने इंटरमीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार सुबह घोषित किया जबकि हाईस्कूल का रिजल्ट दोपहर बाद घोषित हुआ। परीक्षा परिणाम में अच्छे अंक देखकर स्कूलों के विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। 12वीं की परीक्षा में जिले की टॉप-10 सूची में पहला स्थान बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल की छात्रा चहक सक्सेना ने पाया। चहक ने 98.6 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सिंथिया स्कूल की छात्रा कृषिका गोयल ने 98.4 प्रतिशत प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान पाने में सफलता प्राप्त की है।
इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल के प्रजापति जोशी, बिड़ला स्कूल हल्द्वानी की श्रेया बोरा, बीएलएम एकेडमी की भूमिका आर्या, सरस्वती एकेडमी के कार्तिक पांडे और एसेंट पब्लिक स्कूल की नेहा बुधानी ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। निर्मला कॉन्वेंट स्कूल की दीर्घा कबड्वाल और दीया लटवाल ने 98 प्रतिशत अंक पाकर जिले की टॉपर लिस्ट में चौथा स्थान पाया है। इसी तरह सेंट लॉरेंस स्कूल के सात्विक कृष्णा राय ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की टॉप 10 लिस्ट में पांचवां स्थान पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में 10वीं की टॉपर लिस्ट में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, नैनीताल के आकाश राजपूत ने 99.2 प्रतिशत अंक पाकर पहला स्थान पाया है। निर्मला कॉन्वेंट स्कूल हल्द्वानी की धनिष्ठा कांडपाल और हार्दिक पंत ने 99 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। ऑरम द ग्लोबल स्कूल की छवि मासीवाल और बिड़ला स्कूल हल्द्वानी की काव्या पडियार ने 98.8 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के गरिमेश मुडेला, जय अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल हल्दूचौड़ की मंजिल गंगवार, सैनिक स्कूल घोड़खाल नैनीताल के शाश्वत राय और ऑडर्न प्रोगेसिव स्कूल की सौम्या गोस्वामी ने 98.6 प्रतिशत अंक पाकर चौथा स्थान पाया है। इसके अलावा टॉप 10 लिस्ट में पांचवां स्थान सेंट थेरेसा स्कूल की अन्वेषा जोशी और सेंट लारेंस स्कूल हल्द्वानी के सिमोन सिंह ने 98.4 प्रतिशत अंक पाकर अपने विद्यालयों का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें