हल्द्वानीा। लंबे समय से आय व जाति जैसे प्रमाणपत्रों के जारी न होने से परेशान हो रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। राजस्व विभाग से ऐसे सभी प्रमाणपत्र जारी होने लगे हैं। एसडीएम मोनिका ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षकों ने इसी साल 16 अक्तूबर से प्रमाणपत्रों से संबंधित कार्यों का बहिष्कार शुरू कर दिया था। इस कारण उत्तराखंड सेवा का अधिकार अधिनियम, 2011 के अंतर्गत राजस्व विभाग की ओर से जारी किए जाने वाले विभिन्न प्रमाणपत्रों के निस्तारण में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था। डीएम के निर्देश के बाद हल्द्वानी तहसील में संग्रह अमीनों के माध्यम से प्रमाणपत्रों से संबंधित कार्य कराए जा रहे हैं। शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय हल्द्वानी एवं तहसीलदार हल्द्वानी से 170 प्रमाणपत्र निर्गत किए गए। इनमें आय के 120, जाति के 17, स्थायी निवास के 30 व हैसियत के तीन प्रमाणपत्र शामिल हैं।