फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सेंचुरी पेपर मिल को मिला ग्रीनटेक अवाॅर्ड

Thu, 24 Aug 2023 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। औद्योगिक कारखानों को मानव संसाधन एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कार में ग्रीन टेक अवाॅर्ड सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल को मिला है। यह पुरस्कार देश की जानी-मानी संस्था ग्रीनटेक फाउंडेशन ने सेंचुरी मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश पांडे को नई दिल्ली में प्रदान किया। सेंचुरी मिल को प्रतिष्ठित अवाॅर्ड से नवाजे जाने पर मिल के स्टाफ और कर्मचारियों में खुशी है।
विज्ञापन


मालूम हो कि ग्रीनटेक फाउंडेशन की ओर से प्रतिवर्ष देश के प्रमुख औद्योगिक कारखानों का सर्वे कर मानव संसाधन और पर्यावरण संरक्षण में कंपनियों की ओर से किए जा रहे प्रयासों को चिह्नित किया जाता है। मिल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अरुण प्रकाश पांडे ने कहा कि मानव संसाधन किसी भी संस्था की रीढ़ होती है। मिल के महाप्रबंधक नरेश चंद्रा ने कहा मिल द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी समग्र प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में मिल की ओर से गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर में बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें