फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जनगणनाः 54 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

Thu, 15 Oct 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी।
विज्ञापन

एक दिसंबर से शुरू होने वाली जनगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पहले चरण में फील्ड ट्रेनर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बुधवार को जिला उद्योग केंद्र के सभागार में मास्टर ट्रेनरों ने जिले भर से आए 54 फील्ड ट्रेनरों को जनगणना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी और ट्रेनिंग संबंधी टिप्स दिए। इनमें नगर निगम हल्द्वानी क्षेत्र में जनगणना करने वाले 18 फील्ड ट्रेनर भी शामिल रहे। शुक्रवार तक चलने वाली तीन दिनी ट्रेनिंग के बाद फील्ड ट्रेनर गणना कार्मिकों को प्रशिक्षण देंगे। शहर में जनगणना में 1200 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी जो औसतन शहर की 5.50 लाख की आबादी की गिनती करेंगे। जनगणना चार जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें