रामनगर। शहर के 10 चिह्नित स्थानों पर पालिका जल्द सीसीटीवी कैमरा लगाएगी। इसके बाद खुले में कूड़ा फैंकने वालों का चालान काटा जाएगा।
नगर पालिका के ईओ आलोक उनियाल ने बताया कि 20 वार्डों में कूड़ा निस्तारण के लिए पालिका की कूड़ा गाड़ी जाती है। इसके बावजूद कई लोग घरों का कूड़ा खुले में फेंक रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए लखनपुर सब्जी मंडी, भवानीगंज, एमपी फिल्ड समेत 10 ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां लोग खुले में कूड़ा फैंकते हैं। यहां सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। कंट्रोल रूम नगर पालिका में बनाया गया है। कैमरों की मदद से कूड़ा फैंकने वाले चिह्नित किए जाएंगे जिसके बाद ऐसे लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। संवाद