कसीनों में भारी मात्रा में मिला कैश व कसीनों चिप्स
एसएसपी मीणा ने बताया कि छापे के दौरान कसीनों के फड़ से चार लाख रुपये नकद बरामद किए। साथ ही पकड़े गए लोगों की तलाशी में उनके पास से एक लाख 68 हजार रुपये मिले। इसके अलावा 3692 कैसीनो चिप्स, ताश की आठ गड्डियां व अलग-अलग ब्रांड की शराब की 12 बोतल और अन्य सामान बरामद किया गया है।
अवैध कसीनों व अवैध रूप से शराब परोसने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
एसएसपी ने कहा कि पुलिस जिले के सभी होटलों व रिजॉर्ट पर नजर बनाए हुए है। कहीं भी अवैध रूप से जुआ खेलने व अवैध रूप से शराब परोसने की शिकायत मिली तो ठोस कार्रवाई होगी। बताया कि इस कार्य में जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग से भी मदद मांगी जा रही है। एसएसपी ने टीम को 2500 रुपये का नकद इनाम दिया। एसपी क्राइम व यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में सीओ नितिन लोहनी, एसओ तल्लीताल रोहिताश सागर, ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार व एसओजी प्रभारी राजबीर नेगी समेत 20 लोग टीम में मौजूद थे।
ये भी पढ़ें...दुस्साहस: युवक ने महिला पर फेंका लाल रंग का तरल पदार्थ, बोला-साथ नहीं चलोगी तो तेजाब भी है मेरे पास
किसका है होटल, पुलिस ने नहीं किया नाम का खुलासा
पुलिस ने मामले का खुलासा तो जोर-शोर से किया, लेकिन होटल स्वामी का नाम नहीं खोला। इस पर कई तरह की चर्चाएं गरम रहीं। एसएसपी ने बताया कि रिवर व्यू होटल का स्वामी कौन है, इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी मिलने के बाद होटल स्वामी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।